आगरा। थाना न्यू आगरा से थोड़ी दूरी पर मार्केट के बेसमेंट में बनी दुकान में मानकों को दरकिनार कर कैफे और लाइब्रेरी संचालित होती पकड़ी गई। तलाशी में पुलिस को आपत्तिजनक सामान भी मिला। पुलिस ने कैफे बंद कराकर संचालक समेत तीन का शांतिभंग की धारा में चालान किया। थाने के पास सर्विस रोड पर होटल आशादीप के पास मार्केट के बेसमेंट में खाटू श्याम नाम से कैफे और लाइब्रेरी संचालित हो रही थी। सुबह से देर रात तक युवक-युवतियों का आना-जाना होता था। मार्केट के लोग आपत्तिजनक गतिविधियों की शिकायत कर रहे थे। सोमवार को पुलिस जांच करने पहुंची। कैफे में सीसीटीवी कैमरे नहीं थे। आग से बचाव का भी कोई इंतजाम नहीं था। लाइब्रेरी के नाम पर छोटे केबिन बने थे।