फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: न्यू आगरा सब्जी मंडी में नगर निगम की कार्रवाई, एक दर्जन से अधिक ठेल-ढकेल जब्त

आगरा के न्यू आगरा सब्जी मंडी में मुख्य सड़क पर ठेल-ढकेल लगाकर यातायात बाधित करने वाले दुकानदारों के खिलाफ मंगलवार को नगर निगम ने अभियान चलाया। इस कार्रवाई में एक दर्जन से अधिक ठेल-ढकेल जब्त कर ली गईं। निगम की कार्रवाई का कुछ दुकानदारों ने विरोध किया और टीम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन टास्कफोर्स के सामने उनकी एक नहीं चली। न्यू आगरा सब्जी मंडी में दुकानदारों की ओर से निर्धारित स्थानों के बजाय मुख्य सड़क तक ठेल-ढकेल लगाकर सब्जियों की बिक्री की जा रही थी। इस वजह से न्यू आगरा-दयालबाग रोड पर दिनभर जाम के हालात बने रहते हैं। सड़क पर ठेल खड़े से ट्रैफिक जाम में लोग परेशान हो रहे थे। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य से शिकायत के बाद सेनेटरी इंस्पेक्टर जागेंद्र सिंह ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया। मंगलवार को नगर निगम के टास्क फोर्स ने न्यू आगरा सब्जी मंडी में पहुंचकर ठेल-ढकेल जब्त कर लीं। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों ने विरोध जताया, लेकिन निगम की टीम ने अभियान जारी रखते हुए अतिक्रमण हटवाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें