फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बकरी चराने पर दो पक्षों में मारपीट, मां-बेटा घायल

Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 01:57 PM IST

आगरा। थाना डौकी क्षेत्र के गांव वाजिदपुर में सोमवार शाम खाली प्लॉट में बकरी चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में मां-बेटा घायल हो गए। प्रदीप पुत्र गोपाली सिंह ने बताया सोमवार शाम उसकी बकरी गांव में एक खाली प्लॉट में चर रही थी। आरोप है पड़ोस की एक महिला बकरी चराने पर गाली-गलौज करने लगी। प्रदीप ने महिला से कहा बकरी उसके प्लॉट में नहीं चर रही है। इस पर दोनों पक्षों में पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में प्रदीप और उसकी मां कल्ला देवी घायल हो गईं। पुलिस ने दोनों घायलों का मेडिकल कराया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें