आगरा के थाना पिढ़ौरा क्षेत्र के बरपुरा गांव में दो दिन पूर्व जमीन के विवाद में मां-बेटी और पांच वर्षीय बच्चे से मारपीट के मामले में पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता भूरी देवी ने आरोप लगाया कि कम्मोद सिंह, कृष्ण कुमार, बलवीर, कलियान सिंह, सत्यवीर, बृजेश, भीकम सिंह, रामादेवी, बतख श्री, ममता, सुनीता, मीरा देवी और फूलन देवी ने घर में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ की। मारपीट में पांच वर्षीय ललित को गंभीर चोटें आई थीं। एसीपी पिनाहट अनिल कुमार ने बताया मामले की जांच उपनिरीक्षक ओमवीर सिंह को सौंपी है।