आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के होली मोहल्ला (नरायच) में उधारी के रुपये मांगने पर युवक के साथ घर में घुसकर पिटाई की। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नरायच निवासी प्रदीप का आरोप है उन्होंने एक साल पहले पड़ोसी लांगुरिया को एक रुपये टुकड़ों में दिए थे। कई बार रुपये वापस मांगे। दो सितंबर की शाम करीब चार बजे वह अपने घर पर सो रहा था। आरोप है कि इसी दौरान लांगुरिया, अभिषेक, राखी और अंशुल उसके घर में घुस आए। उधारी के रुपये के लेनदेन को लेकर उससे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।