बाह। दो दिन पहले लापता हुई युवती जगदीशपुरा थाने से बरामद हुई है। परिजन ने गांव के ही युवक पर झांसा देकर ले जाने का आरोप लगाया था। परिजन के मुताबिक युवती घर से नकदी, जेवर भी ले गई थी। आगरा के जगदीशपुरा थाने में बेटी और युवक का राजीनामा लिखा लिया और बेटी मां के सुपुर्द कर दी। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस के मुताबिक युवती बालिग है और अपनी मर्जी से गई थी। जगदीशपुरा थाने से परिजन लेकर आए हैं।