फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO:आगरा कैंट पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया स्वच्छता का संदेश

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शुक्रवार को कैंट स्टेशन और मंडल कार्यालय परिसर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं विद्यार्थियों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता हुई। अभियान दो अक्तूबर तक स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत थीम पर चलाया जाएगा। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया अभियान में चिह्नित स्वच्छता लक्ष्य इकाइयों (सीटीयू) और कचरा संवेदनशील बिंदुओं (जीवीपी) की सफाई पर विशेष जोर है। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छ रेलवे परिसर और स्वच्छ भारत की संकल्पना को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें