आगरा | कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ किसानों की मंगलवार को एडीए उपाध्यक्ष के साथ बैठक हुई | जिसमें किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे, जिस पर एडीए ने उपाध्यक्ष ने अपना रुख साफ किया कि जमीन पहले अधिग्रहित हो चुकी है | किसानों ने अपनी बात न सुनने के आरोप लगाए| उनका कहना है कि एडीए उपाध्यक्ष अपना एक तरफा फरमान सुनाकर कर चली गई | किसानों की किसी भी मांग और सुझाव को गंभीरता से नहीं सुना | बैठक में बस औपचारिकता पूरी की गई | किसान इसे स्वीकार नहीं करेंगे | जिस रोड के लिए जमीन ली, उसे ही बनाओ नहीं तो जमीन वापस करो या वर्तमान दरों का चार गुना मुआवजा दो| कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमित सिंह ने कहा कि सरकार के अधिकारी ईस्ट इंडिया कंपनी की तरह कार्य कर रहे हैं | एक तरफा फरमान सुनाकर चले जाते हैं| ऐसा नहीं होने देंगे | किसानों की जमीन को कौड़ियों के भाव में लेकर उद्योगपति और नेताओं को नहीं देने देंगे | एडीए ने मांग नहीं मानी तो कांग्रेस किसानों के साथ संघर्ष करेगी |