फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शॉर्ट सर्किट से शराब ठेके में लगी भीषण आग, 50 लाख की शराब खाक का दावा

आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के रामबाग चौराहे पर शनिवार देर रात सिंह मॉडल शॉप कंपोजिट शराब ठेके में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरा ठेका लपटों से घिर गया। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में करीब 50 लाख रुपये की शराब के साथ सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर और अन्य सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ठेका संचालक डॉ. एस. के सिंह जादौन ने बताया कि कर्मचारी बलदेव और शीरेश रात करीब 10 बजे ठेका बंद करने के बाद पीछे स्थित कैंटीन में सोने चले गए थे। रात करीब एक बजे ठेके के बाहर लगे बिजली के मीटर से अचानक चिंगारी निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने कैंटीन में सो रहे कर्मचारियों को जगाकर आग की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग से ठेके में रखी शराब, सीसीटीवी सिस्टम, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने घटना की जानकारी जुटाई है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें