आगरा की खेरागढ़ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी मनीष बंसल के पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर तहसील पहुंचे। हालात ये रहे कि सभागार के बाहर तक शिकायतकर्ताओं की लंबी लाइन लग गई। अधिकारी एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए जा रहे हैं।