फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दहेज के लिए विवाहिता को किया प्रताड़ित, पुलिस ने शुरू की जांच

आगरा के थाना ट्रांसयमुना में अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ित करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। राधा सी नगर, फाउंड्री नगर निवासी विवाहिता ने अपने पति अंकित पुंढीर और सास आशा देवी पर तीन से चार लाख रुपये अतिरिक्त दहेज रुपये मांगने, गाली-गलौज और मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी 23 फरवरी 2025 को अलीगढ़ निवासी अंकित पुंढीर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति अंकित और सास आशा देवी दहेज से संतुष्ट नहीं थे। आए दिन उसके साथ मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। आरोप है कि 2 जून 2026 की शाम करीब पांच बजे भी दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की गई। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया है कि करीब चार महीने पहले गर्भावस्था के दौरान भी दहेज के लिए उसको पीटा गया। सास ने उसके पेट में लात मार दी थी, जिसके बाद उसका गर्भपात हो गया। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें