बाह। बासौनी के मुकुंदीपुरा गांव में किसान के ट्यूबवेल की पाइप का बैंड चोरी करने का प्रयास एक युवक ने किया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पुरा चक्रपान गांव के एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित किसान ब्रज किशोर शर्मा ने बासौनी थाने में तहरीर दी थी। पुलिस को बताया था कि बैंड चोरी करते देख उन्होंने आवाज लगाई तो युवक बैंड फेंककर भाग गया था।