फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: खजुराहो-उदयपुर फेस्टिवल स्पेशल के बढ़े ठहराव, मुरैना-हिंडौन और बिरारी में भी रुकेगी ट्रेन

आगरा। खजुराहो और उदयपुर जाने वाले आगरा के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का तीन स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव बढ़ाया गया है। आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन दोनों दिशाओं में पहले से निर्धारित ठहराव के साथ चलेगी। इससे खजुराहो, झांसी, ग्वालियर, उदयपुर और रास्ते के अन्य शहरों की यात्रा के लिए यात्रियों को सुविधा मिलेगी। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि गाड़ी संख्या 04141 खजुराहो-उदयपुर सिटी 8 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और बृहस्पतिवार को फेरे लगाएगी। ट्रेन खजुराहो से रात आठ बजे चलकर कैंट सुबह 4:50 बजे पहुंचेगी और 4:55 बजे रवाना होगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04142 उदयपुर सिटी-खजुराहो 9 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को फेरे लगाएगी। यह कैंट सुबह 8:45 बजे पहुंचेगी और 8:50 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बिरारी, मुरैना और हिंडौन सिटी में भी रुकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें