फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र से सामान चोरी

आगरा। पंचकुइयां रोड स्थित मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र में चोरी हो गई। खिड़की की सरिया तोड़कर चोर अंदर घुसे और चार पंखे, लैपटॉप, प्रिंटर ले गए। शनिवार, रविवार छुट्टी की वजह से विभागीय कर्मचारियों को इसका पता सोमवार को चला। मंडलीय प्रभारी डॉ. जितेंद्र सिंह यादव ने बताया कि चोरों ने दो कमरों में शीशे तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद अलमारी खोल ली। एक अलमारी से लैपटॉप निकाला और दोनों कमरों के चार पंखे चोरी कर कर ले गए। मार्च में ही प्रिंटर और लैपटॉप विभाग से मिले थे। इनको सुरक्षित रखने के लिए अलमारी भी खरीदी गई थी। 2025 में भी इसी तरह चोरी हुई थी। तब चोर कुछ किताबें ले गए थे। सुरक्षा के इंतजाम न होने से वारदात हो रही है। कार्यालय के आसपास झाड़ियां हैं। रात में इसी का फायदा उठाकर चोर घटना करते हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास का कहना है कि पुलिस को तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें