फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: प्रशासन द्वारा धार्मिक स्थल गिराने पर हिंदू महासभा ने बांटी मिठाई

पंकज जैन Updated Tue, 08 Sep 2026 01:44 PM IST

आगरा। सहारनपुर में अतिक्रमण के आरोप में धार्मिक स्थल गिराए जाने के बाद अखिल भारत हिंदू महासभा ने रामबाग स्थित भाटिया पेट्रोल पंप पर मिठाई बांटकर खुशी जताई। संगठन पदाधिकारियों ने बुलडोजर की पूजा कर आरती उतारी और सहारनपुर प्रशासन का आभार जताया। इस दौरान हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी और कैराना सांसद इकरा हसन के पोस्टर पर कालिख पोतकर और जूते मारकर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष मीरा राठौर और मनीष पंडित के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में अवतार सिंह गिल ने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई उचित है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थलों को लेकर कुछ नेता राजनीति कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन निशा ठाकुर और विनोद कुमार शंकर श्रीवास्तव, बबलू निषाद, विपिन राठौर, नितेश भारद्वाज समेत अन्य मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें