फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महुअर में सांसद निधि से लगी हाईमास्ट लाइट खराब, अंधेरे में मंदिर मार्ग

पंकज जैन Updated Thu, 27 Aug 2026 01:15 PM IST

बिचपुरी। ब्लॉक अछनेरा के गांव महुअर में पाली सदर-जखा मार्ग स्थित पथवारी मैया मंदिर पर सांसद निधि से करीब आठ माह पूर्व लगाई गई सेमी हाईमास्ट लाइट दो माह से बंद पड़ी है। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से लगाई गई लाइट के खराब होने से रात में मंदिर परिसर और आसपास का मार्ग अंधेरे में डूब जाता है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी हो रही है। महुअर निवासी अनुज पंडित ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए लगाई गई लाइट खराब होने के बावजूद अभी तक मरम्मत नहीं कराई गई है। ग्रामीणों ने फतेहपुर सीकरी सांसद राजकुमार चाहर और संबंधित विभाग से जल्द लाइट की मरम्मत कराकर रोशनी व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। मांग करने वालों में शिवनाथ शर्मा, मुकेश शर्मा, अनिल और पप्पू आदि शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें