फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कंगना रणौत के खिलाफ रिवीजन पर 14 अक्तूबर को होगी सुनवाई

भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत पर छात्रों को गटर जेनरेशन कहने और उनके अभिभावकों का अपमान करने के मामले में वादी अधिवक्ता ने जिला जज की अदालत में रिवीजन दाखिल किया है। जिला शासकीय अधिवक्ता ने जवाब देने के लिए समय की मांग की, इससे अब सुनवाई 14 अक्तूबर को होगी। एमपी-एमएलए अनुज कुमार सिंह ने 3 सितंबर, 2026 को वाद खारिज करने के आदेश दिए थे। लिखा था कि जो घटना वर्णित की गई है, उससे न तो वादी पीड़ित है और न व्यथित है। इसके बाद राजीव गांधी बार के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने परिवाद दायर किया। बताया कि नीट और अन्य परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से करोड़ों छात्र आहत हैं। कई छात्रों ने तनाव में आत्महत्या भी कर ली। सांसद कंगना रणौत ने 27 जुलाई, 2026 को सोशल मीडिया और इंस्टाग्राम पर आंदोलनकारी छात्रों के खिलाफ टिप्पणी की, जो किसी भी दृष्टि से उचित नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें