आगरा। परम गुरु जैन युवा समिति की ओर से परम गुरु श्रीरतन चंद्र महाराज जी की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा रेलवे फाटक, लोहामंडी बाजार से प्रारंभ होकर स्मृति भवन, जयपुर हाउस तक पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।