आगरा। श्री महालक्ष्मी भक्त मंडल की ओर से आयोजित पांच दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के अंतर्गत भव्य निशान यात्रा श्री महालक्ष्मी मंदिर परिसर, यमुना तट बल्केश्वर से निकाली गई, जो श्रीखाटू श्याम जी मंदिर जीवनी पर पहुंचकर संपन्न हुई। बैंड बाजो की स्वर लहरी और श्याम भजनों की मधुर धुन पर महिलाओ ने झूमते हुए यात्रा में सहभागिता की। सैकड़ों की संख्या में शामिल निशान लिए श्रद्धालुओं जयश्री श्याम के जयकारे लगाते चल रहे थे।