यूनिसेफ द्वारा सृजित काल्पनिक बाल चरित्र मीना का जन्मदिन बाह के परिषदीय स्कूलों में उत्साह पूर्वक मनाया गया। बेटियों ने बालिका शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता की सीख देने के साथ ही बाल विवाह, दहेज प्रथा, कन्या भ्रूण हत्या, लिंग भेद पर चोट की। बृहस्पतिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय मंगदपुर में मीना के जन्मदिन पर आकर्षक रंगोली सजाई। छात्राओं ने नाटक मंचन के दौरान सामाजिक कुरीतियों, बाल विवाह, बाल श्रम, भेदभाव को लेकर जागरुकता फैलाई। पोस्टर के जरिए अपनी कल्पना को आकार दिया। प्रतियोगिता में प्रथम रही सिमरन, द्वितीय रही छाया, तृतीय रही कल्पना को शिक्षिकाओं रीता भदौरिया, ममता श्रीवास्तव ने पुरस्कृत किया। पीएमश्री विद्यालय बाह में मीना मंच की संयोजक सविता ने मीना के जन्मदिन पर छात्राओं के कड़ाई, बुनाई के हुनर को तरासा। जन्मदिन समारोह में केक काट कर बेटी बचाओ, बेटियों को आत्मनिर्भर बनाओ का नारा दिया। कड़ाई में प्रथम रही आरुषि, चेतना, द्वितीय रही पूनम, मोहिनी, तृतीय रही राधिका, प्राची, रजनी को प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने पुरस्कृत किया।