फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में स्वाइन फ्लू का पहला मरीज मिला, दयालबाग की वृद्धा में पुष्टि

आगरा में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। दयालबाग की 64 साल की वृद्धा में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनको घर में ही आइसोलेट करते हुए उपचार शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिजन को भी सावधानी बरतने को निर्देशित किया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. अमित रावत ने बताया कि वृद्धा को चार-पांच दिन से बुखार आ रहा था। निजी चिकित्सक से भी इलाज चल रहा था। आराम नहीं मिलने पर एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में बुधवार को दिखाया। इनको मधुमेह, थायरायड और हृदय रोग की भी परेशानी है। इनकी स्क्रीनिंग करने पर सांस फूल रही थी और तेज बुखार था। ऐसे में गंभीर लक्षण प्रतीत होने पर एसएन की वायरोलॉजी लैब में जांच कराई, जहां स्वाइन फ्लू की पुष्टि हो गई है। इस पर इनके परिजन से भी बात कर एहतियात बरतने को कहा है। नोडल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र मोहन प्रजापति ने बताया कि 14 मरीजों की जांच में एक में पुष्टि हुई है। इस साल ये पहला मामला है। मरीज को पांच दिन की दवा दी गई है। घर में ही आइसोलेट किया गया है। हालत में सुधार न होने पर इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया जाएगा। परिजन की भी निगरानी की जाएगी, किसी तरह की परेशानी होने पर इनके भी नमूने लेकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें