आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित तेहरा गांव के पास सोमवार देर शाम को बाइक फिसलने से बाइक सवार पिता-पुत्री तीन वर्षीय बालिका गंभीर रूप से घायल हो गयी। इटौरा थाना मलपुरा निवासी मनोज अपनी तीन साल की पुत्री पूर्वी के साथ बाइक पर सैंया आ रहे थे। तेहरा गांव के पास बाइक फिसलने से पिता-पुत्री दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को सीएचसी सैंया पर लायी, वहां प्राथमिक उपचार देकर पूर्वी को एसएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया।