आगरा के अछनेरा के नगला महादेव झुड़वाई निवासी दिनेश कुमार के साथ फसल काटते समय मारपीट करने के मामले में अछनेरा पुलिस ने दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। बृहस्पतिवार शाम करीब 5 बजे दिनेश साधन गांव स्थित अपनी जमीन पर कंबाइन मशीन से फसल कटवा रहे थे। आरोप है कि तभी वहां साधन गांव के तीन लोग आए और झगड़ा करने लगे। इस दौरान झाहन सिंह, गब्बर उर्फ गब्बू और एक अज्ञात व्यक्ति ने दिनेश के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया कि घायल का मेडिकल कराकर प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी।