आगरा। समान अधिकार पार्टी ने कांग्रेस का राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण रद्द करने की मांग को लेकर भारत निर्वाचन आयोग को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप शर्मा ने ज्ञापन में कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता और अस्थिरता का माहौल पैदा कर रही है तथा चुनाव आयोग के खिलाफ लोगों को भड़काने का प्रयास कर रही है। ज्ञापन में एसआईआर के दौरान मतदाता सूची से विदेशी घुसपैठियों और मृतकों के नाम हटाने को लोकतंत्र की रक्षा की दिशा में कदम बताया गया। उन्होंने कांग्रेस और उसके नेताओं पर भारत विरोधी शक्तियों की भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए पंजीकरण निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में माला गुप्त, विवेक गुप्त, दया शंकर, समोद कुमार पचौरी, गौरव सिकरवार, सलीम खान, शिवांगी शर्मा, महेश बघेल और योगेश अग्रवाल मौजूद रहे ।