फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जर्जर बिजली का पोल घर पर गिरा, बचे ग्रामीण

फतेहपुर सीकरी। चौमा शाहपुर में रविवार सुबह जर्जर बिजली का पोल टूटकर एक मकान पर जा गिरा। हादसे के समय नीचे काम कर रहे ग्रामीण बच गए। घटना की सूचना ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी। चौमा शाहपुर की आवास कॉलोनी में करीब 40 घर हैं। इनमें लगे करीब 6 बिजली के पोल लंबे समय से जर्जर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभागीय अधिकारियों ने पोल बदल नहीं रहे हैं। स्थानीय निवासी भूदेव सोगरवाल, तेजपाल, नत्थी सिंह, मान सिंह और कालीचरण ने कॉलोनी में लगे सभी जर्जर पोलों को जल्द बदलवाने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें