फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ढाबा स्वामी को पीटकर घायल किया, लूटपाट का आरोप

आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र मुड़ी चौराहे से ढाबा बंद कर घर जा रहे होटल स्वामी की कुछ युवकों ने पिटाई कर दी। पीड़ित ने लूटपाट का भी आरोप लगाया है। घटना की तहरीर थाना खंदौली में दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अंकुश तोमर निवासी चंदन नगर सतीनगर नराइच, आगरा का मुड़ी चौराहे पर ढाबा चलाते हैं। आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व रात दस बजे वह ढाबे को बंदकर घर स्कूटर से जा रहे थे। रास्ते में दो बाइकों पर सवार चार लोगों ने उनके स्कूटर में टक्कर मार दी। गिर जाने पर उनकी पिटाई की। इसके बाद उनका मोबाइल और जेब में रखे 5 हजार रुपये लूट लिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें