फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना में मिला युवक का शव, गल चुकी थीं पैरों की हड्डियां

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में बेहड़ वाली माता मंदिर के पास शुक्रवार सुबह यमुना नदी में युवक का शव मिला। सुबह करीब नौ बजे स्थानीय लोगों ने पानी में शव उतराता देखा और पुलिस को सूचना दी। लोगों की मदद से पुलिस करीब डेढ़ घंटे में शव को नदी से निकाल सकी। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष है। उसने सफेद धारीदार टी-शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। शव कई दिन पुराना होने के कारण हालत खराब थी। पैरों की हड्डियां तक गल चुकी थीं। जेब से पहचान का सामान नहीं मिला। पुलिस ने शव मोर्चरी भेजकर पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें