फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मातारानी के भंडारे में ससुर-दामाद को खींच ले गई मौत, छिनी दो परिवारों की खुशियां

आगरा इटावा स्टेट हाइवे पर बसई अरेला के बांके की ठार गांव के पास तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से ससुर मंहगोली के श्रीनिवास (60) एवं उनके दामाद बड़ागांव के राजेश (42) की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों को मातारानी के भंडारे में मौत खींच कर ले गई। मातम में डूबे दो परिवारों की खुशियां छिन गई हैं। फतेहाबाद के पलिया में श्रीतपसी धाम आश्रम है। सोमवार को कन्या पूजन एवं भंडारे का आयोजन था। आश्रम के महंत सुदामादास महाराज ने बताया कि मंहगोली के श्रीनिवास अपने नाती गोपाल, बड़ागांव के दामाद राजेश के साथ बाइक से मातारानी के भंडारे में शामिल होने के लिए आ रहे थे। डंपर की चपेट में आने से राजेश का मौके पर ही करुणांत हो गया, जबकि ससुर श्रीनिवास ने आगरा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। दोनों को मौत खींच कर ले गई। आश्रम शोक में डूबा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें