आगरा के किरावली में स्थानांतरण से नाराज संविदाकर्मी ने शनिवार सुबह अभुआपुरा विद्युत सब स्टेशन स्थित एसडीओ कार्यालय में खुद को अंदर बंद कर लिया। सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे बाहर आने के लिए समझाते रहे, लेकिन वह करीब पौने 12 बजे तक कमरे में बंद रहा।