फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तीन दिन बाद संविदा विद्युतकर्मी का शव यमुना से बरामद

Arun Parashar Updated Mon, 07 Sep 2026 10:46 PM IST

आगरा के बटेश्वर में गृहक्लेश से क्षुब्ध होकर नाैरंगी घाट पुल से यमुना में छलांग लगाने वाले संविदा विद्युतकर्मी का शव रविवार को तीसरे दिन यमुना नदी से पीएसी के गोताखोरों ने बरामद कर लिया। नसीरपुर, फिरोजाबाद निवासी विद्युत संविदाकर्मी रामनरेश (40) का शव रविवार सुबह फिरोजाबाद के नगला खंगर गांव के पास यमुना किनारे झाड़ियों में उलझा मिला। रामनरेश का शुक्रवार सुबह अपनी पत्नी सुलेखा देवी से विवाद हो गया था, जिससे क्षुब्ध होकर उसने बटेश्वर के नौरंगी घाट स्थित पुल से यमुना नदी में छलांग लगा दी थी। रविवार सुबह करीब नौ बजे आगरा से आई पीएसी फ्लड कंपनी के गोताखोरों ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची नसीरपुर थाना पुलिस ने परिजन को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराई और पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेज दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें