फतेहपुर सीकरी। थाना क्षेत्र के गांव चुरियारी में एक अक्तूबर की रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मामले में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिंकू, मुन्नेंद्र, जितिन, फौजी, अजीत, दीपक, अरुण, हिमांशु और लोहरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में आरोप है कि आरोपितों ने घर में घुसकर मारपीट की और जाते समय जान से मारने की धमकी दी। वहीं दूसरे पक्ष के जितिन पुत्र शिवराम ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान बच्चों की बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि रिंकू ने लाठी से हमला कर दिया। मारपीट में जितिन के हाथ की दो उंगलियों में चोट आई, जबकि दीपक के सिर में भी गंभीर चोट लगने का आरोप है। इस मामले में तहरीर पर रिंकू, लोकेश, सुनील, शिवा, राजू और कपूर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।