फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: आगरा में देवी पंडाल के पास कुएं में मिला मासूम का शव, आरती के दाैरान हुई थी लापता

आगरा के फतेहपुर सीकरी में ग्राम उन्देरा में रविवार शाम को देवी पंडाल में आरती के लिए गई चार वर्षीय बालिका लापता हो गई। सोमवार दोपहर मंडप के निकट ही स्थित एक कुएं में बालिका का शव मिलने से कोहराम मच गया। ग्राम उन्देरा निवासी कल्याण सिंह की चार वर्ष की बालिका कीर्ति रविवार को शाम सात बजे गांव में ही देवी पंडाल में आरती के दौरान पूजा के लिए गई हुई थी। देर रात्रि तक बालिका के घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों द्वारा थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी थी। रविवार रात से सोमवार तक खोजबीन के बाद भी पता नहीं लगने पर पंडाल के पास में ही स्थित एक कुएं में शक होने पर कुएं का पानी पंप सेटों से बाहर निकाला गया। पानी कम होने पर बालिका दिखाई दी। जब बालिका को कुएं में से बाहर निकाला गया तो उसकी सांस थम चुकी थी।घटना से गांव में कोहराम मचा रहा। परिजनों द्वारा बालिका का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। पुलिस द्वारा बालिका के शव का पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें