फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: हाईवे पर भीषण हादसा, बस ने मारी टक्कर; पहिए में फंसकर दो हिस्सों में बंट गया युवक का शरीर

आगरा के थाना एत्माद्दौला में हाईवे पर मंडी समिति के सामने रविवार शाम भीषण हादसा हुआ। तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। युवक बस के अगले हिस्से में फंसकर 50 मीटर तक घिसटता चला गया। इससे उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास से गुजर रहे लोगों की चीखें निकल गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना शाम करीबन 7:30 बजे की है। दहतोरा के रंगोली कॉलोनी निवासी शाहरुख शेख (34) झरनानाला की ओर से बुलेट से रामबाग की ओर जा रहे थे। जैसे ही मंडी समिति के सामने पहुंचे, पीछे से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। युवक को संभलने का मौका नहीं मिल सका और बस के साथ ही घिसटने लगा। राहगीरों के शोर मचाने पर भीचालक ने बस नहीं रोकी। 50 मीटर तक घिसटने से युवक का काफी खून बह गया। ऊपर से बस का पहिया निकलने से जान चली गई। चालक तेजी से बस को रामबाग फ्लाईओवर की तरफ भगाकर ले गया। हादसे के बाद भीड़ लग गई। वाहनों के रुकने से हाईवे पर जाम भी लग गया। पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवाया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर बस की भी पहचान कर ली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें