आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड प्रथम वर्ष (बैच 2025-27) और द्वितीय वर्ष (बैच 2024-26) की पुनर्परीक्षाएं 10 अक्तूबर से शुरू होंगी। परीक्षाएं 28 अक्तूबर तक संचालित रहेंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि परीक्षा एक पाली में दोपहर दो से चार बजे तक चलेगी। इसके लिए आगरा में आरबीएस कॉलेज, मथुरा का बीएसए कॉलेज, शिकोहाबाद का एसके कॉलेज, फिरोजाबाद का एसआरके कॉलेज और मैनपुरी का कुंवर आरसीएम महाविद्यालय को नोडल केंद्र बनाया गया है।