फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: लखनऊ में होगी बहुजन स्वराज संकल्प महारैली, 26 नवंबर को आगरा से जाएंगे कार्यकर्ता

समाजवादी पार्टी के दलित महासम्मेलन के बाद आजाद समाज पार्टी और एआईएमआईएम के गठजोड़ से बने सामाजिक परिवर्तन मोर्चा की पहली रैली 26 नवंबर को लखनऊ में होगी। आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार चित्तौड़ ने बताया कि 26 को होने वाली बहुजन स्वराज संकल्प महारैली में आगरा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जाएंगे। लोहामंडी स्थित महानगर कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष चित्तौड़ ने बताया कि संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ के रमाबाई आंबेडकर मैदान में यह महारैली होगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद चंद्रशेखर आजाद और मुख्य वक्ता असदुद्दीन ओवैसी साहब एवं भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि सामाजिक परिवर्तन मोर्चा वंचित समाज की आवाज बुलंद करेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक एवं परीक्षाएं निरस्त होने से मेहनती युवाओं और उनके परिवारों को भारी निराशा का सामना करना पड़ रहा है। एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी का गठबंधन शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक हिस्सेदारी जैसे मुद्दों को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि 26 नवंबर को लखनऊ में महारैली में पहुंचें। इस दौरान विक्की आजाद, जिलाध्यक्ष सौरभ दयाल, सौरव चित्तौड़, राजू अंसारी, अनिल कर्दम, मलखान सिंह व्यास, मोहम्मद सानू आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें