फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिक्षक की स्कूटी में रखा रुपयों से भरा बैग किया पार, जांच में जुटी पुलिस

आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बा में बृहस्पतिवार दोपहर शातिरों ने शिक्षक की स्कूटी की डिग्गी में रखे रुपये और स्कूल बैग पार कर दिया। मिली जानकारी अनुसार ग्राम नगला सराय बंजारा कंपोजिट विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने दोपहर केनरा बैंक की शाखा से 40 हजार रुपये स्कूल के काम के लिए निकाले थे। उन्होंने रुपये और पर्स, जिसमें सात हजार रुपये रखे थे, सभी को स्कूल बैग में रखकर स्कूटी की डिग्गी में रख दिया। उसके बाद वह काम के लिए चले गए। कुछ देर बाद लौटने पर देखा तो डिग्गी में रखा रुपयों से भरा बैग और अन्य सामान गायब था। माैके पर पुलिस ने जांच की। मामले में शिक्षक द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें