फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: किशोरी के अपहरण का प्रयास, दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 01:59 PM IST

सैंया। थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार दोपहर दो बाइक सवार युवकों ने एक किशोरी को बाइक पर अगवा कर ले जाने का दुस्साहस किया। ग्रामीणों को आता देख आरोपी बाइक और किशोरी को माैके छोड़कर भाग निकले। दोनों के खिलाफ थाना सैंया में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना रविवार दोपहर करीब दो बजे की है। किशोरी की मां की ओर से थाना सैंया में दर्ज कराई प्राथमिकी के अनुसार, उन्होंने अपनी 16 वर्षीय बेटी को घर के पास पानी की टंकी पर भेजा था। काफी देर तक बेटी वापस नहीं लौटी। वह बेटी की तलाश में टंकी की तरफ गईं। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि किशोरी को दो युवक बाइक पर ले गए हैं। जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण किशोरी की तलाश में निकल पड़े। ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख अपहर्ता किशोरी और अपनी बाइक को मौके पर छोड़कर भाग निकले। मामले में एसीपी सैंया जसवीर सिंह सिरोही ने बताया किशोरी की मां की तहरीर पर सोमवार शाम थाना सैंया में आरोपी देवेंद्र उर्फ देवा और एक अन्य अज्ञात युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें