फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जनपदस्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

किसानों को आकाशीय बिजली से बचाने के लिए तीन लेयर वाला इंसुलेटर और अंतरिक्ष में बढ़ते कचरे को साफ करने के लिए चुंबक आधारित सैटेलाइट। जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने ऐसी समस्याओं के तकनीकी समाधान प्रस्तुत किए। बुधवार को एमडी जैन इंटर कॉलेज, हरीपर्वत में आयोजित प्रदर्शनी में 67 विद्यालयों के 214 विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें स्मार्ट सिटी, चंद्रयान-3, ऑटोमेटिक ब्रिज, ब्लाइंड स्टिक, रोड सेफ्टी और कचरा प्रबंधन के मॉडल भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में एमडी जैन इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र आकाश चौरसिया ने ‘वज्र-एक्स 3000’ मॉडल बनाया। आकाश ने बताया कि खेतों में काम करने वाले किसानों के लिए आकाशीय बिजली गंभीर खतरा है। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने यह प्रोजेक्ट तैयार किया है। इसमें तीन लेयर वाला इंसुलेटर लगाया गया है। पहली लेयर लेदर, दूसरी फोम और तीसरी एडवांस्ड लेदर की बनाई गई है। इसके साथ एल्युमिनियम फॉयल का भी इस्तेमाल किया गया है। उनका उद्देश्य इन परतों के माध्यम से बिजली गिरने के प्रभाव को कम करने वाली तकनीक विकसित करना है। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. निखिल जैन ने बताया कि प्रदर्शनी से चयनित 15 मॉडल मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को क्रमश: पांच हजार, तीन हजार और दो हजार रुपये दिए जाएंगे। दो सांत्वना पुरस्कार भी एक-एक हजार रुपये के होंगे। प्रतियोगिता में आकाश चौरसिया ने पहला, सेंट जोसेफ गर्ल्स इंटर कॉलेज की बुलबुल और अनुष्का ने दूसरा तथा गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर की साक्षी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज की कनिष्का और डीएवी इंटर कॉलेज की रानी व तनिष्का को संयुक्त रूप से सांत्वना पुरस्कार मिला। 10 अन्य मॉडल भी मंडल स्तर के लिए चुने गए। निर्णायक मंडल में डॉ. रामनाथ गौतम, डॉ. प्रभात किरण वार्ष्णेय, डॉ. रामवीर सिंह चौहान, डॉ. सुनील कुमार पाठक और डॉ. राखी गुप्ता शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. रीनेश मित्तल ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. संजय गर्ग सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें