अमेरिकी यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट ने बृहस्पतिवार को ताजमहल का दीदार किया। अमेरिकी यूट्यूबर को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका क्रेज इस कदर दिखा कि प्रशंसकों के साथ अमेरिकी यूट्यूबर ने तस्वीरें खिंचवाईं। युवान गौरव ने अमेरिकी यूट्यूबर को स्केच बुक गिफ्ट की। बच्चे की स्केच बुक देखकर मिस्टर बीस्ट खुश नजर आए।