फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: नागर-नगला लालदास में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 50 पर प्राथमिकी दर्ज

बिचपुरी। विद्युत उपकेंद्र बिचपुरी से जुड़े गांव नागर और नगला लालदास में एसडीएम सदर ताज सुरक्षा संतोष कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ अभियान चलाया। अभियान में दोनों गांवों में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। अधिशासी अभियंता कमला नगर सचिन गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान कई घरों में कटिया डालकर और मीटर बाइपास करके बिजली चोरी किए जाने के मामले सामने आए। कुछ घरों में चोरी की बिजली से एसी भी चलते मिले। सचिन गुप्ता ने बताया कि विद्युत चोरी के मामलों में करीब 50 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। अभियान में एसडीओ सिकंदरा साइट-सी राकेश कुमार, एसडीओ मलपुरा शीलवंत, अवर अभियंता दीपक कुमार, हृदेश नाथन, नीतेश समेत विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें