फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गंगाजल-शर्करा रस से अभिषेक, बादाम तेल से मालिश... गणेश चतुर्थी पर स्वेतार्क गणेश का होगा दिव्य शृंगार

आगरा। गणेश चतुर्थी पर सिकंदरा स्थित सर्वमनोकामना पूरक सिद्ध श्री स्वेतार्क गणेश मंदिर में भगवान गणेश का विशेष पूजन और शृंगार किया जाएगा। भादों मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणपति को पहले गंगाजल और शर्करा रस से स्नान कराया जाएगा। इसके बाद शुद्ध बादाम के तेल से करीब एक से डेढ़ घंटे तक मालिश की जाएगी। मालिश के बाद इत्र और सिंदूर से भगवान का शृंगार कर सिंदूर का चोला चढ़ाया जाएगा। गणेश सेवक अनु शर्मा ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर श्री स्वेतार्क गणेश को सोने और चांदी के वर्क से सजाया जाएगा। भगवान को रत्न जड़ित पोशाक, मुकुट-हार और सच्चे मोतियों का हार धारण कराया जाएगा। मंदिर में फूल बंगला सजाकर गणपति को मोदक का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद दिव्य आरती और श्री गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ होगा। उन्होंने बताया कि श्री स्वेतार्क गणेश की स्थापना वर्ष 2006 में हुई थी। भादों मास शुरू होते ही मंदिर में विशेष अनुष्ठान शुरू हो जाते हैं, जो पूरे भादों मास तक चलते हैं। गणेश चतुर्थी पर होने वाले विशेष पूजन में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की प्रार्थना करेंगे। यहां होगा आयोजन: श्री स्वेतार्क गणेश मंदिर, HIG-519, सेक्टर-16ए, पुष्पांजलि गार्डेनिया अपार्टमेंट के बगल में, आवास विकास कॉलोनी, सिकंदरा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें