आगरा में सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी शेर सिंह के बैंक खाते से साइबर ठगों ने 4.35 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शेर सिंह ने बताया कि 26 दिसंबर 2025 की रात उनके खाते से पैसे निकाले गए। रात 9:24 बजे 3.96 लाख रुपये और 9:27 बजे 39 हजार रुपये निकाले गए। दोनों लेनदेन एक मोबाइल नंबर से हुए। जानकारी मिलते ही उन्होंने रात 10:42 बजे साइबर अपराध पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। डीसीपी साइबर क्राइम आदित्य कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने लोगों को साइबर ठगी से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बैंक खाते से अनधिकृत रकम निकलने पर तत्काल बैंक को सूचना दें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 नंबर पर कॉल करें। ओटीपी, पिन या बैंक संबंधी गोपनीय विवरण किसी से साझा न करें।