आगरा में सुखमनी सेवा सभा की ओर से अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रविवार को एसएन मेडिकल कॉलेज में लगे शिविर में 16 लोगों ने रक्तदान किया। सभा के प्रमुख महेंद्र पाल सिंह ने सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र, मेडल और प्रशस्तिपत्र दिए। शिविर में नीतू सेठ, हरमीत सिंह, संजय सेठ, देवेंद्र पाल सिंह, मनीष नागरानी, कमलजीत सिंह, देवेंद्र शर्मा, अजीत सिंह, मनमोहन सिंह आनंद, संजय, शिवा, विवेक सिंह, तनुज, एंजिल, पंकज कुमार और नीरज कुमार ने रक्तदान किया। इस दाैरान श्याम भोजवानी, रिंकू गुलाटी, अरविंद सिंह पप्पी, विक्की पुरी, मोहित वयानी, गुरप्रीत सिंह, हरविंदर सिंह, हर्षिल भोजवानी, हरमीत सिंह सेठी, डॉ. सौरभ गुर्जर, डॉ. संकल्प कौशिक और प्रमोद कुमार मौजूद रहे।