आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर मंगलवार रात करीब 9:35 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। साबरमती एक्सप्रेस के पहुंचने के दौरान एक यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया, जिससे वह चलती ट्रेन की चपेट में आकर ट्रैक की ओर खिंचने लगा। मौके पर तैनात जीआरपी की क्यूआरटी टीम ने तत्काल दौड़कर जोखिम उठाते हुए यात्री को सुरक्षित बाहर खींच लिया। जीआरपी इंस्पेक्टर आगरा कैंट संदीप तोमर ने बताया कि पुलिसकर्मियों की तत्परता और साहस से यात्री की जान बच गई। घटना के दौरान स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भी जीआरपी टीम की सराहना की।