फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निजी कॉलेजों में 1.15 लाख सीटें खाली, कॉलेज नहीं दे रहे रिकॉर्ड

आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी कॉलेजों में स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में 1.15 लाख सीटें खाली रह गई हैं। प्रथम वर्ष में समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण प्रक्रिया बंद हो गई है। ऐसे में कई कॉलेज प्रवेश और रिक्त सीटों की जानकारी नहीं दे रहे हैं। उन्हें रिमाइंडर भेजा जा रहा है। डीन एकेडमिक डॉ. मनुप्रताप सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय से 575 कॉलेज संबद्ध हैं। इनमें 35 कॉलेज सरकारी और एडेड हैं। 2026-27 सत्र के लिए स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में कुल 2.85 लाख सीटें हैं। इसमें स्नातक में 2.10 लाख और परास्नातक में 75 हजार सीटें हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें