विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब शिमला की ओर से पोलियो उन्मूलन एवं टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एक वॉकथॉन का सफल आयोजन किया गया। इस जागरूकता अभियान में शिमला के चार प्रतिष्ठित विद्यालयों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वॉकथॉन में बिशप कॉटन स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल, ऑकलैंड हाउस बॉयज़ स्कूल और दयानंद पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने-अपने स्कूल कोऑर्डिनेटर्स के साथ भागीदारी की। इसके अतिरिक्त, गवर्नमेंट डेंटल कॉलेज तथा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज, संजौली के रोट्रैक्टर्स ने भी इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। वॉकथॉन सीटीओ से शुरू होकर एडवांस्ड स्टडी, चौड़ा मैदान तक आयोजित की गई। रोटरी क्लब शिमला के अध्यक्ष रोटेरियन अर्जुन गोयल ने इस सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।