फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला के राशन डिपुओं से उड़द की दाल गायब, अधूरा राशन लेकर लौट रहे उपभोक्ता

शहर के राशन डिपुओं में उड़द की दाल उपलब्ध नहीं होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। सरकारी राशन लेने के लिए डिपुओं में पहुंच रहे लोगों को उड़द की दाल के बिना ही बाकी राशन लेकर वापस लौटना पड़ रहा है। इससे परिवारों को मिलने वाला राशन अधूरा रह जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि डिपुओं में समय पर सभी राशन सामग्री उपलब्ध नहीं हो रही है। उड़द की दाल नहीं मिलने के कारण उन्हें बाजार का रुख करना पड़ रहा है, जहां यह दाल महंगे दामों पर खरीदनी पड़ रही है। डिपुओं में उड़द की दाल की अनुपलब्धता का असर उन परिवारों पर पड़ रहा है, जो अपनी जरूरतों के लिए सरकारी राशन पर निर्भर रहते हैं। लोगों का कहना है कि पहले ही घरेलू खर्च संभालना मुश्किल हो रहा है और अब राशन की सामग्री पूरी नहीं मिलने से बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि राशन डिपुओं में उड़द की दाल की आपूर्ति जल्द सुनिश्चित की जाए, ताकि उपभोक्ताओं को पूरा राशन मिल सके। उनका कहना है कि डिपुओं में सभी निर्धारित खाद्य सामग्री समय पर उपलब्ध होनी चाहिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें