शिमला में राधा अष्टमी पर्व की खूब धूम रही। इस अवसर पर गंज बाजार के राधा-कृष्ण मंदिर श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। मंदिर में दोपहर 12:00 बजे राधा रानी का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान राधा रानी की विशेष पूजा अर्चना की गई और उन्हें 56 भोग लगाए गए। इस दौरान मंदिर बधाई हो बधाई जैसे भजनों और जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान राधा रानी और भक्तों पर फ़ूलों की वर्षा की गई। इस अवसर पर वृंदावन से आए कलाकारों ने सुबह 10:00 बजे से भजन कीर्तन की प्रस्तुतियां देकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पॉल दत्ता और मंदिर के पंडित उमेश नौटियाल ने सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं।