केंड पर हिल्स क्वीन शिमला एक बार फिर सैलानियों से गुलजार नजर आई। छुट्टी का दिन बिताने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक राजधानी पहुंचे। सुबह से ही शहर के प्रमुख पर्यटन स्थलों और बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखने को मिली। मालरोड और रिज मैदान पर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ने से माहौल खासा खुशनुमा रहा। सुहावने मौसम के बीच सैलानियों ने शिमला की खूबसूरती का आनंद लिया और शहर के प्रमुख स्थलों पर घूमने-फिरने के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। वीकेंड के चलते बाजारों में भी रौनक बढ़ी। स्थानीय दुकानदारों, रेस्तरां और अन्य कारोबारियों के चेहरे पर भी पर्यटकों की बढ़ी आवाजाही से खुशी नजर आई। कई पर्यटकों ने स्थानीय उत्पादों और हिमाचली व्यंजनों का भी आनंद लिया। शिमला पहुंचने वाले सैलानियों ने शहर की ठंडी हवाओं और पहाड़ी वातावरण का जमकर लुत्फ उठाया। वीकेंड की भीड़ ने पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भी राहत दी है।