राजधानी शिमला में लावारिस कुत्तों की समस्या अब विरोध-प्रदर्शन तक पहुंच गई है। कुत्तों के बढ़ते आतंक और हमलों से नाराज समाजसेवी, पार्षद और आम लोग नगर निगम सदन के बाहर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम से शहरवासियों को लावारिस कुत्तों से राहत दिलाने की मांग की। साथ ही कुत्तों के हमले में घायल होने वाले लोगों और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग भी उठाई गई।